कांग्रेस का रास्ता तैयार कर रहीं है माया

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जोशी राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर दूर चंदौसी में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।
रैली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
रैली को संबोधित करते हुए जोशी ने अपराधियों, असामाजिक तत्वों और भ्रष्ट लोगों को खुली छूट देने के लिए मायावती और उनके प्रशासन की आलोचना की।
जोशी ने कांग्रेस नेतृत्व के गांवों में दलित परिवारों के बीच जाने, उनके यहां भोजन करने और उनके यहां रात बिताने की आलोचना करने के लिए बसपा नेतृत्व पर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications