पाक में आत्मघाती हमला, 30 मरे

प्रांतीय एसेंबली के सदस्य फजलुल्लाह ने पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' को बताया, "जो सूचनाएं मुझे मिली हैं उनके अनुसार विस्फोट में चार सैनिकों सहित 30 लोग मारे गए।"
पाकिस्तान में इन दिनों लगातार विस्फोट हो रहे हैं। शुक्रवार को पेशावर शहर में हुए आत्मघाती हमले में 53 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए थे। दूसरी ओर शनिवार को आतंकवादियों ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हमला बोल दिया था, जिसमें 19 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications