अनिल ने मुकेश को भेजा मैत्री संदेश

अनिल अंबानी ने एक बयान में कहा, "यदि यह विवाद मैत्रीपूण माहौल में सुलझ जाता है तो मेरी मां कोकिलाबेन अंबानी को उनकी उम्र के 75वें साल में और रिलायंस समूह के संस्थापक हमारे पिता धीरूभाई अंबानी की परंपरा के लिए इससे बेहतर उपहार और कुछ भी नहीं हो सकता है।"
उन्होंने कहा है कि उनके दिवंगत पिता के कई मित्रों और पारिवारिक सदस्यों ने गतिरोध को समाप्त करने और कोई एक समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अनिल अंबानी ने कहा, "मैं उन सभी से सहमत हूं। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गहरे दुख और पीड़ा का समय है। फिर भी इस पूरे मामले के दौरान मैंने मुकेश भाई के लिए वही प्रेम, लगाव और सम्मान बनाए रखा है, जो मैं अपने जन्म के समय से उन्हें देता रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications