आतंकियों के निशाने पर ट्रेनें, प्लेटफॉर्म

सरहद पार बैठे आतंकवादियों के टेलीफोन कॉल्स ट्रेस करने से प्राप्त जानकारियों के आधार पर खुफिया विभाग ने कहा है कि इस बार आतंकी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
बब्बर खालसा, लश्कर की सांठ-गांठ
खुफिया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब के बब्बर खालसा के आतंकवादी इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ सांठ-गांठ कर रहे हैं। यह खुलासा हाल ही में पकड़े गए बब्बर खालसा के दो आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान हुआ।
इससे साफ हो गया है कि पंजाब और दिल्ली आतंकियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। केंद्र से सतर्कता के निर्देश जारी होने के बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर तैनात जवानों को सतर्क कर दिया है। जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications