म्यांमार में वर्ष 2010 में चुनाव होंगे

समाचार पत्र 'द न्यू लाइट ऑफ म्यांमार' के अनुसार देश के पूर्व सैनिकों के संगठन के एक आयोजन में शुक्रवार को जनरल थान श्वे ने कहा, "एक व्यवस्था से दूसरी व्यवस्था में बदलाव के दौरान विभिन्न पार्टियां और मान्यताओं का उदय होगा।"
इस चुनाव की योजना वर्ष 2008 के संविधान के पारित होने के बाद बनी है। इससे किसी भी निर्वाचित सरकार पर मजबूत सैनिक नियंत्रण होगा। थान श्वे की इस घोषणा के दिन ही सरकार ने विपक्षी नेता आंग सान सू की को यंगून में विदेशी राजनयिकों से मुलाकात करने की अनुमति दी।
म्यांमार पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की संभावना पर नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नेता सू की ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और आस्ट्रेलिया के राजदूतों से चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications