रावलपिंडी: सेना मुख्यालय के पास धमाका

शनिवार सुबह भारी सुरक्षा वाले इलाके माल रोड में एक चौकी पर एक गाड़ी को चैंकिंग के लिए रोकने की कोशिश की गई। लेकिन गाड़ी में सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। सफेद रंग की इस गाड़ी में करीब 5-6 लोगों के होने की खबरे हैं।
मालूम हो कि रावलपिंडी जनरल हैडक्वार्टर करीब ही है। वहां लोगों को अंदर ही बने रहने को कहा गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस बीच करीब 5-6 ग्रेनेड हमलावरों की ओर से दागे गए हैं। इस बीच मौके पर पाक कमांडो भी पहुंच चुके हैं।
मालूम हो कि कल ही पेशावर एक व्यस्त बाजार में भारी धमाका हुआ था जिसमें करीब 3 दर्जन लोगों की जानें चली गईं।












Click it and Unblock the Notifications