भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी: अमेरिका

गिव्स ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद दिया। ओबामा भी अक्सर अपने भाषणों में महात्मा गांधी का उल्लेख करते रहते हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अगले महीने होने वाले आगामी अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि ओबामा के एशिया दौरे के बाद व्हाइट हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम- राष्ट्रपति का प्रथम आधिकारिक रात्रिभोज होगा।
गिब्स ने कहा कि निश्चय ही दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों में भारत को शामिल किया जाना जारी रहेगा। यह पूछे जाने पर कि पुरस्कार से घरेलू जलवायु परिवर्तन विधेयक और दिसम्बर में कोपेनहेगेन में दौर की वार्ता के सफल होने की संभावना बढ़ेगी गिब्स ने कहा, "दुनिया के लिए यह समझना आवश्यक है कि अमेरिका ने समाधान का हिस्सा बनना सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
परंतु इस समस्या को कोई एक व्यक्ति या देश हल नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा कि समस्या के हल के लिए चीन,भारत और ब्राजील जैसे विकासशील देशों को भी आगे आना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications