नक्सलियों तक पहुंच रहा है विदेशी धन

राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया, "कुछ गैर सरकारी संगठनों द्वारा जनजातियों के कल्याण के नाम पर लिए जा रहे विदेशी धन का कुछ हिस्सा नक्सलियों के पास पहुंच रहा है।"
बीयूपीसी के साथ संबंध
भूपिंदर सिंह ने कहा है कि भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति (बीयूपीसी) के साथ नक्सलियों के संबंध हैं। इसी संगठन ने सरकार के प्रस्तावित केमिकल हब के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियां बीयूपीसी का हिस्सा हैं।
नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सोनाचुरा ग्राम पंचायत प्रमुख निशिकांत मंडल की हाल में हुई हत्या के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "यह अपवित्र गठजोड़ के पतन का एक परिणाम था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications