हैती में संयुक्त राष्ट्र का विमान दुर्घटनाग्रस्त

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उरुग्वे के संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल का सैनिक विमान हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक की सीमा पर गश्त कर रहा था। विमान एक दुर्गम इलाके में गिरा। शांति रक्षकों की स्थिति के बारे में अभी कोई पता नहीं लगा है और संयुक्त राष्ट्र ने तलाशी अभियान आरंभ किया है।
इस समय हैती में संयुक्त राष्ट्र के 7,000 सैनिक और नागरिक कर्मचारी हैं, जो हैती की पुलिस को सहयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications