अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर बड़े विमानों का इस्तेमाल करेगी एयर इंडिया
एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा, "हमारे काफिले में आधे से अधिक विमान नए हैं, ऐसे में हमारे पास मौका है कि हम सर्दियों के लिए अपनी योजना में बदलाव लाएं ताकि यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों मार्गो पर बेहतरीन सेवा उपलब्ध हो सके।"
वर्तमान में बी777 विमानों का इस्तेमाल न्यूयार्क, शिकागो, फ्रैंकफर्ट और लंदन की उड़ानों के लिए किया जाता है।
बयान में कहा गया है, "बी777 को नेवार्क, पेरिस, टोरंटो और टोक्यो के लिए उड़ान में भी इस्तेमाल किया जाएगा।"
एयर इंडिया ने 111 नए विमानों की आपूर्ति का ठेका बोइंग कंपनी को दिया है जिसमें से 64 विमान उसे हासिल हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications