परवेज मुशर्रफ के खिलाफ मर्डर केस

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के उच्च न्यायालय ने यह आदेश बलूच नेता अकबर बुगती के बेटे द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई के बाद दिया है।
फिर से जांच के आदेश
अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री जाम यूसुफ की भी उसी मामले में जांच की जाए। हालांकि कम ही लोगों को विश्वास है कि मुशर्रफ इस मामले में अदालत में उपस्थित होंगे, क्योंकि उन्हें देश के सैन्य नेतृत्व और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है।
जामिल अकबर बु़गती के वकील जालिब ने कहा है, "हम मुशर्रफ के खिलाफ एक याचिका दायर करने जा रहे हैं, लेकिन हम अभी भी इस मसले पर विचार कर रहे हैं कि क्या सरकार उन्हें गिरफ्तार कर पाने की स्थिति में है या नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications