26/11 हमलावर पाक के दोस्‍त नहीं: कुरैशी

Shah Mehmood Qureshi
वाशिंगटन। मुंबई आतंकी हमले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि 26/11 हमलों को अंजाम देने वाले पाकिस्‍तान के दोस्‍त नहीं थे, बल्कि पाकिस्‍तान खुद भारत के साथ मैत्रिक संबंध चाहता है। उन्‍होंने कहा कि भारत के साथ शांति ही पाकिस्तान के हित में है।

वाशिंगटन में विदेश मामलों से संबद्ध परिषद में बुधवार को कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार का मानना है कि मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले हमलावरों सहित सभी आतंकवादी संगठनों पर रोक लगानी होगी, उनमें कमी लानी होगी और उन्हें बंद करना होगा।

भारत ने मांग दोहराई

भारत ने पाकिस्तान से आतंकवाद की नीति छोड़ने तथा मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ ठोस तथा तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने गत 27 सितम्बर को न्यूयार्क में कुरैशी से भेंट के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि सारगर्भित बातचीत की प्रक्रिया के लिए हिंसा और आतंकवाद से रहित माहौल तैयार किया जाना अनिवार्य है।

यह पूछने पर कि मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ पाकिस्तान ने क्या कार्रवाई की है, कुरैशी ने कहा कि उनके देश की सरकार की राय है कि इन संगठनों पर रोक लगानी चाहिए, उनमें कमी लाई जानी चाहिए और उन्हें बंद किया जाना चाहिए।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कुरैशी ने कहा कि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा, "अगर आप भेदभावपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करते हैं तो इससे लाभ नहीं होता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+