यूपी: महिलाओं ने पुलिसकर्मी को धुना

घटना जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की है, जहां बुधवार शाम उपनिरीक्षक शंभू दयाल भार्गव ने कथित तौर पर एक मामले में पूछताछ के बहाने दलित परिवार की महिलाओं से अभद्रता की। इस पर गांवभर की महिलाओं ने उसकी पिटाई कर उसे घर में बंधक बना लिया।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक राहुल मिश्रा ने गुरुवार को संवाददताओं को बताया कि उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त उपनिरीक्षक चोरी के एक मामले की पूछताछ के लिए एक घर में घुसा जहां उसने महिलाओं से बदसलूकी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications