दलित युवती से शादी पर गांव से निकाला

यह घटना जिले के मोहम्मदपुर त्रिलोक गांव की है, जहां इंद्रजीत सिंह (30) ने कुछ समय पहले कोट गांव की दलित युवती सर्वेस (26) से शादी की थी। मंगलवार को जब इंद्रजीत अपनी नवविवाहिता के साथ गांव वापस लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पंचायत के सामने पेश किया।
पंचायत ने दोनों की पिटाई कर गांव से बाहर निकल जाने का फरमान सुनाया। इसके साथ ही युवक के परिजनों को उनकी जाति से बेदखल करने भी ऐलान कर दिया गया। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद उपजिलाधिकारी राम सेवक द्विवेदी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications