भारत में घुपसैठ करो या जेल जाओ

सूत्रों के अनुसार आईएसआई ने इन तालिबानियों को धमकी दी है कि या तो वे कश्मीर में घुसपैठ करें या फिर जेल जाने को तैयार रहे। इसके कारण तालिबान ने अब अपना रुख कश्मीर की ओर कर लिया है। करीब 60 तालिबानी पाक के आतंकी कैम्पों में पहुंच भी चुके हैं। ये आतंकी कैंप भारत की सीमा से काफी नजदीक हैं। उनका इरादा बड़े पैमाने पर कश्मीर में खून खराबा फैलाना है।
गौरतलब है कि अगले कुछ दिन बाद भारत में दीवाली का त्योहार है, ऐसे में इतनी बड़ी तादाद में आतंकियों का भारत में घुसने की खबर अपने आप में एक बड़ी बात है साथ ही आने वाले 15 दिन भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अभी पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से घुसपैठ में तेजी भी आई है। इस सूचना को देखते हुए भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications