हिलेरी मैंटेल ने जीता बुकर पुरस्कार

57 वर्षीय मैंटेल फिलहाल इस उपन्यास की अगली कड़ी से जुड़ा एक उपन्यास लिख रही हैं। उन्होंने 20 वर्ष पहले लेखन की शुरुआत की थी। पुरस्कार समारोह में मंगलवार शाम मैंटेल ने कहा, "मैं इस खुशी की वजह से सातवें आसमान पर हूं।" उनके उपन्यास को निर्णायक मंडल के तीन लोगों का समर्थन मिला जबकि दो लोग उन्हें बुकर दिए जाने के पक्ष में नहीं थे।
आखिरकार 3-2 से बुकर उनकी झोली में गया। गौरतलब है कि मैंटेल की किताब को ए. एस. बियॉट, जेएम कोएट्जी, एडम फॉल्ड्स, सिमॉन मैवेर और साराह वाटर्स की रचनाओं के बीच से चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications