केवल 3,037 रुपये में करें खाड़ी देशों की यात्रा

एयर अरबिया के व्यावसायिक प्रमुख ए.के. निजार ने कहा, "हम इस क्षेत्र के लिए सबसे कम किराये की पेशकश कर खुश हैं। मध्य-पूर्व, उत्तरी अमेरिका, भारत और पूर्वी यूरोप में एयर अरबिया के 46 गंतव्य स्थल हैं। यात्रा के अलावा यात्री हमारे साथ हॉली-डे पैकेज का भी चुनाव कर सकते हैं।"
एयरलाइन भारत के अपने सभी 13 गंतव्य स्थानों से शारजाह की यात्रा करने वाले यात्रियों से किराए के रूप में केवल 3037 रुपये वसूल करेगी। निजार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी एयरलाइन भारत के 13 गंतव्य स्थानों अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझीकोड, मुंबई, नागपुर और तिरूवनंतपुरम से शारजाह और 46 वैश्विक गंतव्य स्थलों के लिए सेवा उपलब्ध कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications