नेपाल में भूस्खलन से 36 की मौत

Landslide
काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं इसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई सारे लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि भूस्खलन पश्चिमी नेपाल के कम से कम पांच जिलों में हुआ है, जबकि नेपाल के मैदानी इलाकों में बाढ़ की खबर है।

रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश के कारण नेपाल के तराई इलाके में लगभग एक हजार लोग विस्थापित हो गए हैं। इसमें अच्चाम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां भूस्खलन की दो घटनाओं में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। पुलिस अधिकारी तुलसी आर्यल ने कहा है कि भूस्खलन की एक अन्य घटना में पड़ोस के देदलधुरा जिले में 12 लोगों की मौत हो गई है।

यहां सुबह तड़के हुए भूस्खलन में दो मकान साफ हो गए हैं। उस समय उन मकानों के अंदर लोग गहरी नींद में थे। मृतकों में सात बच्चे शामिल हैं। बचाव कर्मियों ने दो अन्य बच्चों को मलबे से जीवित बचा लिया है। सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि तीन अन्य जिलों में पांच और मौतों की सूचना मिली है।

अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस और बचाव कर्मियों के दल को प्रभावित इलाकों की ओर रवाना कर दिया गया है। दक्षिणी नेपाल में देर से आए मानसून की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+