दलाई लामा से मुलाकात करेंगे ओबामा

विदेश विभाग के प्रवक्ता इएन केली ने संवाददाताओं से कहा, "अमेरिकी सरकार का मानना है कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक और सांस्कृतिक हस्ती हैं, वह नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। राष्ट्रपति ने फैसला किया है कि वह दलाई लामा से मुलाकात करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट" ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका तिब्बती प्रतिनिधियों पर दबाव डाल रहा है कि वे राष्ट्रपति ओबामा की अगले महीने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ होने वाली बैठक तक दलाई लामा से उनकी मुलाकात को टाल दें।
दलाई लामा वर्ष 1991 के बाद से 10 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। हर बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने तिब्बती धर्मगुरु से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में दलाई लामा के अमेरिका दौरे के समय तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उनसे सार्वजनिक रूप से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल" से सम्मानित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications