मेंगलूर में एसपीआई का संचालन शुरू

Sid Mookerji at inaugaration of SPI Mangalore
मेंगलूर। अटलांटा में सॉफ्टवेयर पैराडिज्‍म इंटरनेशनल ग्रुप एलएलसी की इकाई मेंगलूर। सॉफ्टवेयर पैराडिज्‍म इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड (एसपीआई) ने मेंलूर में अपने नए आईटी डेवलपमेंट और बीपीओ केंद्र का शुभारंभ सोमवार को किया। मैसूर में बीपीओ खिलाड़ी के रूप में मशहूर एसपीआई ने अपनी इकाई का संचालन ओबरले टावर्स, बलमट्टा में शुरू किया है। एसपीआई के केंद्र का उद्घाटन एमडी व सीईओ सिद मुखर्जी ने किया।

इस मौके पर श्री मुखर्जी ने एसपीआई की भावी योजनाओं के बारे में मीडिया को अवगत कराया। उन्‍होंने बताया कि ऑपरेशन के पहले वर्ष में एसपीआई ने आईटी और आईटीईएस के क्षेत्र में करीब 100 लोगों को रोजगार देने की योजना बनाई है। मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन के लिए प्रशिक्षण का पहला बैच अक्टूबर 5 से शुरू होगा। नए केंद्र में उत्‍पादन और प्रशिक्षण दोनों काम होंगे।

एसपीआई के प्रबंध निदेशक ने कहा, "मेंगलुर केंद्र कंपनी के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। यह एक तरह से मील का पत्‍थर भी है। यहां कंपनी के विस्‍तार और विकास दोनों पर काम होंगे। आर्थिक संकट के इस दौर में नए केंद्र की स्‍थापना से एसपीआई को अनोखा मनोबल प्राप्‍त हुआ है। यही नहीं इससे कर्नाटक के आईटी उद्योग को भी मनोबल मिलेगा। सिद मुखर्जी ने कहा कि कंपनी मेंगलूर में नया ओडीसी खोलने की योजना बना रही है, जहां व्‍यापार के तमाम अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+