एयरपोर्ट में सामान खोए तो लॉग इन करें

गुम हुए सामान की जानकारी बस आपसे एक क्लिक की दूरी पर है। सीआईएसएफ ने इस दिशा में पहल करते हुए अपनी वेबसाइट में 'खोया पाया" नाम से नया सेक्शन डाला है, जहां से आप खोए सामान को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।
देश के 57 एयरपोर्टो की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सीआईएसएफ की यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है। अधिकारियों के अनुसार सभी गुमशुदा सामान की जानकारी अब वेबसाइट में अपलोड कर दी जाएगी। जानकारी मिलने पर यात्री कुछ मामूली औपचारिकता पूरी कर सामान को वापस ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications