राज ठाकरे के खिलाफ अरेस्ट वारंट
पटना। मुंबई में उत्तर भारतीयों खासतौर से बिहारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले पर मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी कर दिया है। खास बात यह है कि अदालत का यह निर्देश महाराष्ट्र विधानसभा के ठीक पहले आया है, जिससे राज का वोटबैंक प्रभावित हो सकता है।
मुंबई के पुलिस कमिश्नर को आदेश
मनसे प्रमुख एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार विवाद का समय काफी खराब है। एक तरफ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है, तो दूसरी ओर बिहार की एक अदालत ने राज ठाकरे की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।
यह मामला एक साल पुराना है। राज ठाकरे ने पिछले साल दो अक्टूबर को मुंबई में छठ पूजा का मजाक उड़ाते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुंबई के कमिश्नर को राज ठाकरे की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है। राज ठाकरे को गिरफ्तार कर दो नवंबर तक कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications