सपा नेता के पास से विस्फोटक बरामद

बिसण्डा के थानाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा ने बताया कि रविवार की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता काफी समय से अपने किराने की दुकान से विस्फोटक सामाग्री का गैर कानूनी कारोबार संचालित कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो 34 किलोग्राम की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
पुलिस ने आनन्द गुप्ता को विस्फोटक सामग्री अधिनियम की धारा-4/5 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications