ट्रेन के एक दिन का किराया 1लाख रुपया

Maharaja Train
नई दिल्ली। लक्ज़री होटलों और रिजॉर्ट्स के बाद अब भारत में एक ऐसी लक्ज़री ट्रेन शुरु होने वाली है जिसका एक दिन का किराया एक लाख रुपये से भी अधिक होगा। भारत की इस पहली सुपर लक्जरी ट्रेन महाराजा को अगले साल मुंबई से हरी झंड़ी दिखाई जाएगी।

23 एसी कोचों वाली यह लग्जरी ट्रेन अगले साल 9 जनवरी को मुंबई के वीटी स्टेशन से सात दिन और छह रातों की पहली यात्रा शुरू करेगी, जिसमें यह कुल 88 यात्रियों को लेकर दिल्ली, वड़ोदरा, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, रणथंभौर और आगरा से गुजरती हुई वापस इसी रास्ते से लौटकर 17 जनवरी को मुंबई पहुंचेगी।

महाराजा एक्सप्रेस का न्यूनतम किराया 800 डॉलर (लगभग 40000 रुपए) होगा। जबकि इसका अधिकतम किराया 2500 डॉलर (लगभग 125000 रुपए) होगा। इस ट्रेन की सभी कोचों में अपना अलग-अलग टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम और इको-फ्रेंडली टॉयलेट होगा। इसके अलावा इसमें टीवी, इंटरनेट, इन हाउस मूवी और डायरेक्ट डायलिंग फैसिलिटी होंगी।

दिल्ली से कोलकाता के रास्ते यह आगरा, ग्वालियर, खजुराहो, बांधवगढ़, वाराणासी और गया के रास्ते से गुजरेगी। कोलकाता और मुंबई दोनों ही मार्गो पर इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को वन में बाघों को देखने का मौका मिलेगा। मुंबई वाली ट्रेन जहां रणथंभौर से निकलेगी तो कोलकाता वाली ट्रेन के मार्ग मे बांधवगढ़ अभयारण्य पड़ेगा। ये ट्रेने अक्टूबर से मार्च के बीच चलाई जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि शेष समय इसका इस्तमाल चार्टर्ड सेवा के रूप में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+