चीन बॉर्डर पर लड़ाकू टैंक होंगे तैनात

खबर है कि इस काम के लिए भारत सरकार इतनी ही तोपें खरीदेगी। खास बात यह है कि इस मामले पर रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन भी जारी कर दी गई है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक इस काम में अलग-अलग जगह जरूरत के मुताबिक तोपें भेजी जाएंगी।
जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल में होगी तैनाती
लड़ाकू टैंकों का वजन करीब 22 टन होगा, जिनकी मारक क्षमता 2 किलोमीटर से अधिक होगी। उक्त लड़ाकू टैंक समुद्र जल स्तर से 3000 मीटर ऊंचाई तक काम कर सकेंगी। ये तोपें गाइडेड मिसाइलें दागने में सक्षम होंगी, जो दुश्मन के टैंकों और बख्तरबंद वाहनों पर हमला कर सकेंगी।
असल में इन टैंकों को इसलिए खरीदा जाएगा, क्योंकि भारतीय सेना के पास मौजूद टैंकों का इस्तेमाल सिर्फ मैदानी इलाकों में हो सकता है, लेकिन यहां पर पर्वतीय इलाकों पर टैंकों को तैनात किया जाना है। इन पर्वतीय इलाकों में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान बॉर्डर और अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications