जसवंत की नई पाटी लोक मोर्चा
नई दिल्ली। अपनी किताब में जिन्ना को लेकर की गई टिप्पणी के कारण बीजेपी से निकाले गए वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। जसवंत की यह नई पार्टी संसद में एंटी बीजेपी और एंटी कांग्रेस समूह की अगुआई करेगी।
जसवंत सिंह के इस नए समूह का नाम लोक मोर्चा रखा गया है। मोर्चे के संयोजक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अगस्त में लोक मोर्चा की मुंबई में बैठक हुई थी जिसमें मुझे इसका अखिल भारतीय संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी और एम.जे.अकबर भी उनके साथ है।
समूह के उपनेता झारखण्ड के चतरा से सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह समूह लोक सभा में महत्वपूर्ण विपक्ष की भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ अन्य निर्दलीय सांसद भी इस समूह के लगातार संपर्क में हैं। उनका समूह 13 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में कुछ सीट्स पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगें।












Click it and Unblock the Notifications