कडप्पा जिले का नाम अब वाई. एस. राजशेखर रेड्डी जिला हुआ
राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। कडप्पा वाईएसआर का गृह जिला है। गत 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री के. रोसैया की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कडप्पा जिले का नाम वाईएसआर के नाम पर रखने का फैसला हुआ था। वाईएसआर की पिछले महीने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications