मस्तिष्कीय तरंगों से प्रभावित होता है व्यक्ति का व्यवहार
'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' (यूसीएल) के पीटर ब्राउन का कहना है, "हमने कुछ सीधे प्रयोगात्मक सबूत पाए हैं जिनके मुताबिक मस्तिष्क की तरंगे मानव व्यवहार को प्रभावित करती हैं।"
ब्राउन के मुताबिक स्थान और आवृत्ति के आधार पर मस्तिष्कीय तरंगे विभिन्न प्रकार की होती हैं।
14 लोगों पर यह अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में शामिल लोगों की खोपड़ी में बिजली का एक छोटा झटका दिया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा दी गई त्वरित प्रतिक्रिया को उन्होंने कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखा।
यूसीएल की एक विज्ञप्ति के मुताबिक ब्राउन ने कहा कि शोधकर्ताओं को उस वक्त बहुत आश्चर्य हुआ जब अध्ययन में उपयोग किए गए बिजली के हल्के झटके से भी औसत दर्जे का प्रभाव देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications