देश की तस्‍वीर बदल देते सरदार पटेल: मोदी

Narendra Modi
अहमदाबाद। कश्‍मीर में आतंकवाद पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यदि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जगह सरदार वल्‍लभ भाई पटेल होते तो स्थिति कुछ और होती। कश्‍मीर में आतंकवाद की जगह अमन-चैन होता। मोदी ने यह बात सरदार वल्‍लभ भाई पटेल ट्रस्‍ट के स्‍थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए यह बयान दिया।

मोदी के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है। मोदी ने कहा कि अगर नेहरू जी की जगह सरदार पटेल होते तो कश्‍मीर में आतंकवाद पनप ही नहीं पाता।

तो किसान आत्‍महत्‍या न करते

मोदी ने आगे कहा कि अगर सरदार पटेल प्रथम प्रधानमंत्री बनते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। गरीबी की मार झेल रहे किसान आत्‍महत्‍याएं नहीं करते। जाहिर है मोदी का यह बयान वोट बैंक मजबूत करने का पैंतरा है। लोकप्रियता बढ़ाने के लिए यह बयान उनके लिए काफी है। बयान के आते ही उस पर बहस भी छिड़ गई है।

पहली प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आयी। उन्‍होंने मोदी के जवाब में कहा कि सरदार पटेल और नेहरू जी के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। दोनों ने देश के लिए वही किया जो देश के लिए सही था। उन्‍होंने कहा कि दोनों ही देश के महान नेता थे उन्‍हें किसी प्रकार के विवाद में नहीं घसीटना चाहिए।

उधर मोदी ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी ने सिर्फ नेहरू-गांधी के सिद्धांतों को ही तवज्‍जो दी, जबकि देश में उस कद के कई नेता थे। मोदी ने सरदार पटेल को गांधी के बाद दूसरा सबसे बड़ा नेता बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+