'राज ठाकरे ने मराठियों में फूट डाली'

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय पृष्ठ पर लिखा है कि जिस प्रकार जिन्ना ने देश को तोड़ दिया, उसी प्रकार राज ठाकरे मराठी समाज को तोड़ने में जुटे हुए हैं। वो मराठियों में फूट डाल रहे हैं।
बहुत बुरा अंजाम होगा
ठाकरे ने लिखा है कि राज ठाकरे का भी वही अंजाम होगा, जो जिन्ना का हुआ था। राज ठाकरे मराठी एकजुटता को खत्म करने पर तुले हैं और ऐसा करके वह सत्ता हथियाना चाहते हैं। जिन्ना, पाकिस्तान को बनाकर कभी सुखी नहीं हुए और वही हाल राज का भी होगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को धमकी दी थी कि चुनाव के दौरान उन्होंने अगर शिवसेना के खिलाफ कोई भी भाषण दिया तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications