एयर इंडिया: ग्राउंड स्टाफ पायलटों के साथ

एयर कॉर्पोरेशन इम्प्लाइज यूनियन (एसीईयू) के महासचिव जेबी काडियन ने आशंका व्यक्त की है कि प्रबंधन स्थिति को सुधारने के बजाय बिगाड़ने पर तुला हुआ है। काडियन ने कहा है कि उनका संघ कार्यकारी पायलटों के समर्थन में हड़ताल पर जाने की योजना बना रहा है।
काम बंद करेंगे 20 हजार कर्मचारी
उन्होंने कहा, "प्रबंधन पहले ही तालाबंदी करने की धमकी दे चुका है। हालांकि वह इससे इनकार कर रहे हैं लेकिन इससे पहले ऐसी बातें कभी नहीं सुनी गई।" उन्होंने कहा, "हम अपने सदस्यों को इक्कट्ठा कर रहे हैं। सीएमडी (चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव) स्थिति को केवल खराब बना रहे हैं।" एयरलाइन के पायलटों का एक वर्ग उत्पादकता प्रोत्साहन राशि में कटौती के खिलाफ शनिवार से हड़ताल पर है।
एयर इंडिया कर्मचारियें के इस संघ से करीब 20 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। यदि यह संगठन हड़ताल पर चला गया, तो निश्चित तौर पर कंपनी एक भी उड़ान का संचालन नहीं कर सकेगी। यानी सभी विमान हवाई अड्डों पर थम जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications