बिहार नौका दुर्घटना में अब तक 56 मरे

खगडि़या जिले के अलौली थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 56 हो गई है। यह राज्य की सबसे बड़ी नौका दुर्घटनाओं में से एक है।
खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्रा के मुताबिक बुधवार को बताया कि बुधवार को 28 शव बरामद किए गए जबकि 28 शव मंगलवार को ही बरामद हो गए थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मिश्रा के मुताबिक शवों की तलाश जारी है।
करीब 60 लोग सवार थे नाव पर
उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को दशहरे के मौके पर अलौली में मेला लगता है जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोमवार की रात मेला देखकर लोग नाव द्वारा करेह नदी पार कर रहे थे कि फुलतेरा घाट के समीप नाव पलट गई। इस नाव पर करीब 50-60 लोग सवार थे।
ज्ञात हो कि सोमवार को दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में कोसी नदी में हुई एक नौका दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने दोनों दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के करीबी संबंधियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications