जमीनी रंजिश को लेकर आंखें फोड़ी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलगंज थाना क्षेत्र के बंधवारा गांव में हल्के राजा और दुर्जन सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर अरसे से दुश्मनी चली आ रही है। एक साल पहले हल्के राजा के छोटे भाई भैया राजा ने दुर्जन सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में भैया राजा जेल में भी है।
इसी रंजिश के चलते दुर्जन सिंह के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हल्के राजा पर हमला बोल दिया और हसिया से दोनों आंखें फोड़ दी।
छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम़ एल़ छारी ने आईएएनएस को बताया है कि हल्के राजा का आरोप है कि उस पर दुर्जन के परिवार के लोगों ने हमला किया है। उसकी शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दे चुकी है।
हल्के राजा का छतरपुर के जिला चिकित्सलय में इलाज चल रहा है। उपचार कर रहे चिकित्सक का कहना है कि उसकी दोनों आंखें खराब हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications