महतो गिरफ्तार, नक्सलियों में रोष

Naxalites
लालगढ़ (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल लालगढ़ में नक्‍सलियों के हिंसक आंदोलन का संचालन कर रहे नक्सल समर्थित संगठन के प्रमुख छत्रधर महतो को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। महतो की गिरफ्तारी के बाद नक्‍सलियों का गुस्‍सा चरम पर है। नक्सलियों ने तीन अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने बताया कि पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधरण समिति (पीसीएपीए) के नेता महतो को पश्चिम मिदनापुर जिले के लालगढ़ ब्लाक मुख्यालय के पास बिरकारा से गिरफ्तार किया गया।

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा लालगढ़ इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए शुरू किए गए संयुक्त अभियान के बाद से भूमिगत महतो अखबारों व टेलीविजन चैनलों को लगातार साक्षात्कार दे रहे थे। नक्सलियों ने लालगढ़ और उसके आसपास के इलाके को पिछले वर्ष नवंबर महीने से ही एक तरह से मुक्त क्षेत्र में परिवर्तित कर रखा था।

बारूदी सुरंग में विस्‍फोट

दो पुलिस अधिकारी पत्रकारों के भेष में उस इलाके में गए जहां महतो मीडियाकर्मियों के एक चुनिंदा समूह को साक्षात्कार देने को सहमत थे। ये पुलिस अधिकारी मौके का फायदा उठा कर महतो पर टूट पड़े। पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने कहा, "यह एक बड़ी सफलता है। महतो की गिरफ्तारी हमारा प्रमुख लक्ष्य था।"

महतो को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। महतो की गिरफ्तारी के बाद नाराज नक्सलियों ने कांतापहाड़ी इलाके में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

माओवादियों ने कहा गिरफ्तारी अनैतिक

बाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता किशनजी ने कहा कि उनके संगठन ने तीन अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। महतो की गिरफ्तारी को अनैतिक बताने के साथ ही किशनजी ने कोबद गांधी को चिकित्सकीय सहायता देने से इंकार करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ज्ञात हो कि शहरी इलाकों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का प्रभाव फैलाने के मामले के प्रभारी गांधी को नई दिल्ली में 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। किशनजी ने कहा है कि यह बंद उड़ीसा के सुंदरगढ़ और कोरापुट में सुरक्षा बलों की ज्यादती और छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की प्रमुख इकाई कम्बैट बटालियन फॉर रीसल्यूट एक्शन (कोब्रा) द्वारा स्थानीय लोगों को प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+