ईरान ने किया मिसाइलों का परीक्षण

Iran Nuclear Program
तेहरान। ईरान ने एक सैन्य अभ्यास के दौरान छोटी दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। परीक्षण की गई मिसाइलों के नाम तोंदर और फतेह 110 बताए जाते हैं। एक बहु-उपयोगी मिसाइल लांचर का भी परीक्षण किया गया।

ब्रिटिश प्रसारण कंपनी (बीबीसी) के मुताबिक ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डो ने शनिवार को कई दिनों तक चलने वाले सैन्य अभ्यास के आरंभ होने की घोषणा की थी। ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के कारण पश्चिमी देशों से उसके बढ़ते तनाव के बीच मिसाइलों के ये परीक्षण किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के आरंभ में ईरान ने अपने दूसरे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के निर्माण के पूरा होने की घोषणा की है। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने जोर दिया कि यह संयंत्र संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत निर्मित है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संयंत्र संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों के निरीक्षण के लिए खुला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+