यूपी: सड़क दुर्घटना में मासूमों की मौत

चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी शिवकुमार का 14 वर्षीय बेटा मनोज अपने चचेरे भाई अनूप के साथ चिल्ला कस्बा बुखार का इलाज कराने गया हुआ था। घर वापस आते समय चिल्ला में ही ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
मुकदमा दर्ज हुआ
तिन्दवारी कस्बे में कु़ साक्षी (7) अकेले दुर्गा पूजा देखने जा रही थी। रास्ते में जीप की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, जिला अस्पताल बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ गोपाल सिंह धनिक ने बताया कि अस्पताल में बुखार से पीड़ित ग्राम लामा थाना देहात कोतवाली के कल्लू के बेटे बउवा (5) व ग्राम चंदला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के हल्कू की बेटी माया (4) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications