भारत-पाक विदेश मंत्रियों की वार्ता आज

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच वार्ता से पहले दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों ने शनिवार को मुलाकात की।
विदेश सचिवों की मुलाकात हुई
भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ दो घंटे चली वार्ता के बाद कहा कि दोनों पक्षों ने विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।
भारतीय पक्ष ने मुंबई हमले की जांच पूरा करने और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि हमले का षड्यंत्र पाकिस्तान में रचा गया। बशीर ने भी वार्ता को उपयोगी बताते हुए कहा कि नई दिल्ली को केवल एक मामले में कार्रवाई को लेकर संबंधों में सुधार को पीछे नहीं धकेलना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications