26/11 की जांच में प्रगति पर चर्चा हुई

Nirupama Rao
न्यूयार्क। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच वार्ता से पहले दोनों देशों के विदेश सचिवों ने शनिवार को मुलाकात की। बैठक में मुंबई पर आतंकवादी हमले की जांच में हुई प्रगति पर चर्चा की गई।

भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ शनिवार को न्यूयार्क के रुजवेल्ट होटल में दो घंटे चली वार्ता के बाद कहा कि दोनों पक्षों ने विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।

भारतीय पक्ष ने मुंबई हमले की जांच पूरा करने और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि हमले का षड्यंत्र पाकिस्तान में रचा गया। बशीर ने भी वार्ता को उपयोगी बताते हुए कहा कि नई दिल्ली को केवल एक मामले में कार्रवाई को लेकर संबंधों में सुधार को पीछे नहीं धकेलना चाहिए।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान भारत ने पिछले वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के संदर्भ में पाकिस्तान से कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की। जुलाई में मिस्र के शर्म-अल शेख में प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद दोनों देशों के विदेश सचिवों की यह पहली मुलाकात है।

बैठक में भारत ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की जांच में हो रही प्रगति और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की।

निरुपमा राव और बशीर इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में विदेश मंत्रियों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी रविवार को न्यूयार्क में मिल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+