पाकः पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बानु शहर स्थित मनदान पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा ट्रक उड़ा दिया। विस्फोट से सड़क पर तीन मीटर गहरा गड्ढा हो गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक में लगभग 150 किलोग्राम विस्फोटक था। विस्फोट की वजह से पुलिस स्टेशन के समीप स्थित कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
बानु के पुलिस प्रमुख इकबाल मारवत ने कहा, "तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक संदिग्ध हमलावर का भी शव शामिल है।" विस्फोट में कम से कम 60 लोग घायल हो गए, जिसमें अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल हैं।
निजी समाचार चैनलों के अनुसार मृतकों की संख्या छह तक पहुंच सकती है। वीडियो फुटेज में बचावकर्मियों को मलबे से लोगों को निकालते दिखाया गया है। बानु उत्तरी वजीरिस्तान का कबायली जिला है। इसे अलकायदा और तालिबान लड़ाकुओं का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications