पीएम-सोनिया को धमकी देने वाला गिरफ्तार

लातेहार जिले के नारायणपुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार को धनंजय कुमार मेहता नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेहता ने प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और चिदंबरम को जुलाई में धमकी भरा पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि मेहता इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर अभयजी के नाम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications