मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के दक्षिणी कस्बे कोयूका डी कैटेलान में शुक्रवार को चार अलग-अलग कूलरों से चार कटे सिर बरामद किए गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस को मानव अवशेषों से भरे काले रंग के चार बैग भी मिले हैं। इनके साथ एक संदेश भी मिला है जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मेक्सिको में इस तरह क्षत-विक्षत शवों का मिलना आम बात है। यहां मादक पदार्थो के कारोबार से जुड़ी हिंसा में इस साल अब तक 5,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।