एयर इंडिया के पायलट करेंगे स्ट्राइक

Air India
मुंबई। एयर इंडिया के कार्यकारी पायलटों के एक वर्ग ने अपने उत्पादकता से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) में 50 फीसद तक की कटौती के विरोध में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कार्यकारी पायलटों के प्रतिनिधि कैप्टन भल्ला ने शुक्रवार को बताया, 'कार्यकारी पायलटों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है, क्योंकि वेतन में कटौती के चलते कोई भी काम करने की मन:स्थिति में नहीं है।'

सूत्रों के मुताबिक कार्यकारी पायलट सामूहिक छुट्टी पर जा सकते हैं। हालांकि, एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेन्द भार्गव ने कहा, 'हमें पायलटों द्वारा हड़ताल पर जाने की कोई सूचना नहीं दी गई है।'

अभी यह पता नहीं चल सका है कि अगर पायलट हड़ताल पर जाते हैं तो विमानन कंपनी का परिचालन किस हद तक प्रभावित होगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी में करीब 300 कार्यकारी पायलट हैं और चूंकि वे कंपनी प्रबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए न तो यूनियन बना सकते हैं और न ही हड़ताल पर जा सकते हैं।


भल्ला ने कहा, 'यह एक तगड़ा झटका है। सीएमडी अरविन्द जाधव ने सभी कार्यकारी पायलटों का वेतन 70 फीसद घटा दिया है जिसमें 50 फीसद कटौती दिखाई जा रही है और 20 फीसद कटौती छिपी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, 'वह 13,500 डालर की दर से विदेशी पायलटों को रखने की कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि हम मामूली तनख्वाह में काम करें।' भल्ला का आरोप है कि चेयरमैन ने वेतन में कटौती के मुद्दे पर कार्यकारी पायलटों से चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि सीएमडी के पास कंपनी को संकट से उबारने की कोई नीति नहीं है। उन्होंने यह (पीएलआई में कटौती) आदेश हमसे बातचीत किए बिना ही जारी किया।'

गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में हुई बैठक में एयर इंडिया बोर्ड ने 10,000 रुपये या इससे कम की तनख्वाह ले रहे कर्मचारियों के पीएलआई में 25 फीसद और दो लाख रुपये या इससे अधिक तनख्वाह ले रहे कार्यकारियों के पीएलआई में 50 फीसद की कटौती का प्रस्ताव मंजूर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+