जम्मू: पुलिस चौकी पर आतंकी हमला

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात लगभग 10 बजे मेंढर इलाके में स्थित अरी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिससे हमलावर भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और पूरे वन क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications