मेरी जान को खतरा: जेलाया
मैड्रिड/तेगुसिगाल्पा, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति राष्ट्रपति मैनुयल जेलाया ने आशंका जताई है कि उनकी कभी भी हत्या की जा सकती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक स्पैनिश समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में जेलाया ने कहा कि अमेरिका और 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (ओएस)' ने मेरी हत्या की साजिश को विफल कर दिया था।
उन्होंने कहा,"आज भी मेरी जान को खतरा है। मेरी हत्या की जा सकती है और उसे आत्महत्या करार दिया जा सकता है।"
गौरतलब है कि विगत 28 जून को तख्तापलट के बाद जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications