अचानक यूपी पहुंचे राहुल, सरकार नाराज

कांग्रेस के युवा सांसर राहुल गांधी गुरुवार को अचानक अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे और महज पांच वाहनों के काफिले के साथ बाराबंकी के लिए निकल पड़े। खबर है कि राहुल गांधी का काफिला गोंडा-बहराइच रोड पर बाराबंकी की रामनगर तहसील क्रॉसिंग पर रुका भी।
लोगों की समस्याएं पूछीं
खबर यह भी है कि राहुल गांधी ने इस औचक दौरे के बारे में खुद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं को भी नहीं पता था। उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं थी।
राहुल ने अपने इस औचक दौरे के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों से बिजली, पानी, सड़क, आदि मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और बिजली सप्लाई समेत कई अन्य मुद्दों को भी लोगों के बीच उठाया और उनसे सही स्थिति पता करने की कोशिश की।
केंद्र से शिकायत करेगी राज्य सरकार
राहुल की अचानक यात्रा के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करने में अधिकारियों को कई घंटे लग गए। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसपर खासी नाराजगी व्यक्त की है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार राहुल गांधी की शिकायत केंद्र में करेगी। क्योंकि राहुल ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है। सरकार का कहना है कि यह राहुल की गैरजिम्मेदाराना हरकत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications