पाक सबसे भ्रष्ट देशों में: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल

भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) ने गुरुवार को जारी वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक रिपोर्ट में कहा है "जब पाकिस्तान में कोई भ्रष्टाचार निरोधक कानून नहीं है तो कोई कैसे उम्मीद कर सकता है कि कोई इस देश की आर्थिक संकट के दौर में सहायता करने के लिए आगे आएगा।"
टीआई पाकिस्तान प्रमुख अदील गिलानी ने यहां रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार से निपटने के प्रयासों को उस समय गहरा धक्का लगा जब तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पांच अक्टूबर 2007 को भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे राजनीतिज्ञों, सेना के अधिकारियों, नौकरशाहों और अन्य लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय मेल-मिलाप अध्याधेश (एनआरओ)जारी किया।
उस समय इस अध्यादेश के कारण भ्रष्टाचार के आरोपों से बच जाने वाले प्रमुख राजनीतिज्ञों में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और उनके पति आसिफ अली जरदारी भी थे। जरदारी इस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं।












Click it and Unblock the Notifications