ब्राउन का 'वैश्विक समाज' बनाने का आह्वान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्राउन ने बुधवार को कहा कि गत वर्ष वैश्विक आर्थिक संकट से इस बात का पता चला कि कैसे साथ मिलकर समस्या का हल खोजा जा सकता है लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि आपसी सहयोग के अभाव से अन्य वैश्विक समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
ब्राउन ने कहा, "मैं मानता हूं कि हम सभी व्यापार कर रहे हैं..एक वैश्विक समाज बनाने के लिए।" उन्होंने परमाणु अप्रसार पर चिंता जाहिर करते हुए उत्तर कोरिया एवं ईरान के खिलाफ और अधिक प्रतिबंध लगाए जाने पर बल दिया।
ब्राउन ने कहा कि अब ईरान और उत्तर कोरिया को समझना होगा कि परमाणु अप्रसार को लेकर विश्व गंभीर है। उन्होंने पश्चिमी देशों से अफगानिस्तान में युद्ध नहीं छोड़ने का आह्वान किया। ब्राउन ने कहा कि ऐसा करने से क्षेत्र में आतंकवादी संगठन अल कायदा फिर सक्रिय हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications