यूपी में डीएसपी को बेटे ने गोली मारी

पुलिस के अनुसार चौधरी के बेटे राजेश ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने पिता और चाचा पर बुधवार रात लगभग 11.30 बजे गोली चला दी। चौधरी के सिर पर गोली लगी।
राजेश ने पहले अपने चाचा पर गोली चलाई थी। इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक ए.के.विजेता ने आईएएनएसस से कहा कि राजेश अभी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications