आईबीएम, मेक्सिकन मल्‍टीप्‍लेक्‍स में करार

IBM logo
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी आईबीएम इंडिया ने मेक्सिको के मोरेलिया की मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर सिनेपोलिस से करार किया है।

आईबीएम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "इस करार पर अगस्त 2009 में दस्तखत किए गए थे। इसमें भारत में सिनेपोलिस की योजनाओं में सहयोग देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के आधारभूत ढांचे के विकास में आईबीएम मदद देगी।"

आईबीएम का अनूठा स्टोर रोलआउट समाधान सिनेपोलिस को संचालन खर्च पर काबू पाने और त्वरित विकास और नए ग्राहकों की तैनाती में मदद करेगा।

सिनेपोलिस की वर्ष 2016 तक भारत में 500 स्क्रीन्स लगाने की योजना है। इनमें से 130 स्क्रीन्स आठ शहरों में अगले तीन वर्षो में लगाई जाएंगी। आईबीएम का सूचना प्रौद्योगिकी समाधान सिनेपोलिस के संचालन में इन सभी स्थानों पर सहयोग देगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+