एक और महिला दहेज की भेंट चढ़ी

पुलिस ने बताया कि महिला दीप्ति शर्मा की तबीयत खराब होने पर उनकी मां उसे ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पातल में भर्ती कराया जहां बाद में उनकी मौत हो गई।
प्रताडि़त करते थे ससुराल वाले
एक अधिकारी ने बताया, "दीप्ति के परिवार के सदस्यों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ससुराल वाले नियमित रूप से दहेज की मांग करते थे। इस बारे में एक मामला दर्ज कर उप मडंलीय न्यायाधीश से जांच के आदेश दिए गए हैं।"
दीप्ति के पिता कुंवर पाल शर्मा ने कहा, "मेरे अस्पातल पहुंचने से पहले दीप्ति की मौत हो चुकी थी। उस वक्त उसका शरीर पीला पड़ चुका था और कान से खून निकल रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications